दूसरों से संबंध बनाने को लिए प्रताड़ित करता था पति फिर पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम सुनकर कांप जाएगी रूह

 

न्यूज़ नेटवर्क
बाराबंकी जनपद के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरपुर गांव में किसान राजमल की हत्या का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा कर दिया है। 48 घंटे बाद ही खुलासा हो गया कि पत्नी और नाबालिग बेटे ने मिलकर उनकी हत्या की थी।

राजमल पत्नी पर पैसों के लिए दूसरे लोगों से अनैतिक संबंध बनाने का दबाव बनाता था। विरोध करने पर वह शराब पीकर पत्नी और बच्चों को पीटता था। पुलिस ने आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नाबालिक बेटे को बाल अपचारी के रूप में कार्रवाई के लिए भेज दिया गया है।

मीरपुर गांव निवासी राजमल बेटी की शादी के बाद पत्नी और 17 वर्षीय बेटे के साथ गांव में रहकर खेती करता था। 18 नवंबर की सुबह घर से करीब 200 मीटर दूर बड्डूपुर मार्ग के किनारे उसका शव मिला था।

शुरू में हत्या का कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया न दुश्मनी और न किसी विवाद की जानकारी थी, जिससे मामला ब्लाइंड मर्डर की तरह लग रहा था। लेकिन पुलिस की मैनुअल और डिजिटल दोनों तरह की जांच में नए तथ्य सामने आए। कुछ लोगों ने बताया कि दो-तीन दिन पहले ही राजमल ने पत्नी को बुरी तरह पीटा था।

पुलिस ने घरेलू विवाद की दिशा में जांच बढ़ाई, तो पता चला कि यह झगड़ा अक्सर होता था। पुलिस के अनुसार राजमल शराब पीने का आदी था और नशे में पत्नी व बच्चों से मारपीट करता था। साथ ही पत्नी पर दूसरे पुरुषों के साथ गलत काम करने का दबाव डालता था। इसी प्रताड़ना से परेशान होकर पत्नी और बेटे ने राजमल से छुटकारा पाने की योजना बना ली।

17 नवंबर की रात राजमल अपने बड़े भाई के यहां ढोल-पूजन से लौटकर करीब 11 बजे घर से बाहर निकला। उसी समय पत्नी और बेटा भी उसके पीछे पहुंचे। एसपी अर्पित विजयवर्गीय के अनुसार पूछताछ में पत्नी ने स्वीकार किया कि दोनों ने पहले राजमल को धक्का देकर गिराया, फिर बेटे ने उसके हाथ पकड़े और पत्नी ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

इस हत्याकांड का खुलासा करने में फतेहपुर कोतवाल संजीत कुमार सोनकर, क्राइम ब्रांच की टीम, प्रभारी ब्रजकिशोर सिंह और सर्विलांस प्रभारी अजय सिंह शामिल रहे।

More From Author

You May Also Like