सरेनी क्षेत्र में जनसंपर्क पर निकले मनोज द्विवेदी “दादा श्री”, ग्रामीणों से किया संवाद, शोकाकुल परिवारों से मिले

सशक्त न्यूज नेटवर्क
सरेनी (रायबरेली)। श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज द्विवेदी “दादा श्री” ने शनिवार को सरेनी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर ग्रामीणों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने लोगों का हाल-चाल जाना, जनसमस्याओं पर चर्चा की और बुजुर्गों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान “दादा श्री” सबसे पहले पहुरी ग्राम सभा पहुंचे, जहां उन्होंने धुन्नर सिंह के घर पहुंचकर उनकी दिवंगत पत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की और शोक संतृप्त परिवार को ढांढस बंधाया। इसके बाद उन्होंने रंजीत निर्मल के आवास पर पहुंचकर ग्रामीणों से आत्मीय मुलाकात की।

पहुरी में ही रामबली सिंह के दरवाजे पर आयोजित चौपाल में उन्होंने गांव के प्रबुद्धजनों और बुजुर्गों से संवाद किया। चौपाल में ग्रामीणों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने मनोज द्विवेदी को अपना समर्थन और सहयोग देने का भरोसा जताया।

इसके बाद भोजपुर कस्बे में पप्पू मिश्रा की आटा चक्की पर पहुंचकर उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकात की और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर चर्चा की। काजीखेड़ा ग्राम सभा में उन्होंने बलबीर सिंह के पुत्र शिवम उर्फ अवनीश सिंह (17) के रोटावेटर हादसे में हुए निधन पर परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की।

गौतमन खेड़ा में दल बहादुर सिंह के आवास, कस्बा बदलू में रामचरण उर्फ होरीलाल गौतम के दरवाजे पर तथा विसायकपुर में देवनाथ मिश्र के यहां पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से संवाद किया। पाठक खेड़ा, भोजपुर स्थित इंडियन ऑयल पंप पर राजेश सिंह के प्रतिष्ठान में भी उन्होंने लोगों से मुलाकात की।

नीबी ग्राम सभा में रोशनलाल त्रिपाठी के दरवाजे पर आयोजित बैठक में ग्रामीणों और प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने मनोज द्विवेदी “दादा श्री” का स्वागत किया और अपना समर्थन देने की बात कही।
इस अवसर पर रामनाथ सिंह, राम सिंह, धीरेंद्र बहादुर सिंह, सरवन सिंह, हरिश्चंद्र सिंह, दान बहादुर सिंह भदौरिया, सत्यनारायण यादव, गंगा भारती, रंजीत निर्मल समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

मनोज द्विवेदी “दादा श्री” ने सभी लोगों के स्नेह और विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोगों के साथ उनका आत्मीय संबंध हमेशा बना रहेगा और जनहित के मुद्दों को प्राथमिकता दी जाएगी।

More From Author

You May Also Like