जेल में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी की मौत, हार्ट अटैक की आशंका

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। जिला कारागार में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी की मंगलवार रात अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जेल प्रशासन के अनुसार बंदी को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक तौर पर मौत का कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी फेल्योर (हृदयाघात) माना जा रहा है।

जिला कारागार प्रशासन के अनुसार प्रतापगढ़ जिले के लीलापुर थाना क्षेत्र के घरौरा निवासी सुग्गन (51) पुत्र हबीब 28 जनवरी 2025 से रायबरेली जिला जेल में निरुद्ध था। मंगलवार रात करीब 8:30 बजे उसकी अचानक तबीयत बिगड़ गई। जेल चिकित्साधिकारी ने प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल जिला अस्पताल रेफर किया। रात 8:52 बजे उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इमरजेंसी में चिकित्सकों ने रात 9:02 बजे मृत घोषित कर दिया।

जेल प्रशासन के मुताबिक बंदी की मौत का तत्कालिक कारण कार्डियोरेस्पिरेटरी फेल्योर, यानी हृदयाघात प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण की पुष्टि हो सकेगी।

बताया गया कि सुग्गन सलोन थाने में दर्ज हत्या के एक मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 302/34 एवं 201 के तहत दोषसिद्ध था। उसे 28 जनवरी 2025 को आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी, जिसके बाद उसी दिन जिला कारागार में दाखिल कराया गया था।

More From Author

You May Also Like