डलमऊ। भक्ति संगीत के शौकीनों के लिए आज की रात खास होने वाली है। बाजपेईपुर सोंडासी में सोमवार रात आठ बजे जवाबी कीर्तन का महामुकाबला आयोजित किया जाएगा। इसमें कमलेश्वरी कंचन और सचदेवा शरारती के बीच सुरों की जोरदार भिड़ंत देखने को मिलेगी। दोनों कीर्तन कलाकार अपनी गायकी और जवाबी अंदाज से श्रोताओं का मनोरंजन करेंगे।
आयोजन की जानकारी देते हुए संजय अवस्थी ने बताया कि गांव में लगातार 25 वर्षों से जवाबी कीर्तन का आयोजन कराया जा रहा है। यह आयोजन क्षेत्र की सांस्कृतिक और धार्मिक परंपरा का हिस्सा बन चुका है। उन्होंने क्षेत्र के सभी कीर्तन प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम का आनंद लेने की अपील की है।
इस अवसर पर विनोद बाजपेई, बड़े शुक्ल और आनंद मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

