अधेड़ की धारदार हथियार से हत्या नदी में मिला शव
सशक्त न्यूज़ नेटवर्क
55 वर्षीय एक अधेड़ की धारदार हथियार से निर्मम हत्या करके शव को थाना हैदरगंज क्षेत्र के न्यूनापूरव गांव के पास स्थित विसुही नदी में उतराता पड़ा मिला । शव मिलने पर क्षेत्र में सनसनी फैल गई । विसुही नदी पुल के पास हजारों लोगों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलते ही हैदरगंज थानाध्यक्ष विवेक कुमार राय व तारून थानाध्यक्ष संदीप त्रिपाठी भारी पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जाट पड़ताल में जुट गए ।
मिल्कीपुर सीओ अजय कुमार सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की । फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंच कर जाच पड़ताल में जुट गई।