बाजपेईपुर में सजा दंगल का अखाड़ा, अमित सिंह ने कमेटी को दिए 5100 रुपये

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। बाजपेईपुर मजरे सोंडासी में दंगल का आयोजन किया गया। अखाड़े में पहुंचे पहलवानों ने दमखम दिखाया। बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने दंगल का आनंद लिया और पहलवानों का उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के प्रांत संयोजक अमित सिंह रहे। उन्होंने दंगल कमेटी को 5100 रुपये की धनराशि देकर सम्मानित किया। इसके बाद कमेटी की ओर से अमित सिंह को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया।

अमित सिंह ने दंगल के सफल आयोजन के लिए बाजपेईपुर दंगल कमेटी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में दंगल जैसे पारंपरिक आयोजनों से युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलती है और हमारी लोक संस्कृति भी जीवंत रहती है।

इस मौके पर शैलेंद्र अग्निहोत्री, विनोद बाजपेई, अभिषेक शुक्ला, बाबू तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like