नाग पंचमी पर दंगल में पहलवानों ने दिखाए दमदार दांव-पेच, फाइनल मुकाबला रहा बराबरी पर

सशक्त न्यूज नेटवर्क
डलमऊ: नाग पंचमी के मौके पर मोहल्ला चौरासी दंगल कमेटी की ओर से भव्य दंगल का आयोजन किया गया। इसमें अयोध्या, बांदा और रायबरेली से पहुंचे पहलवानों ने अखाड़े में जोर आजमाइश की। पहलवानों के दांव-पेच देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे रहे।

दंगल का सबसे रोमांचक मुकाबला राम मनोहर इंटर कॉलेज के पहलवान सुधीर और गोलू छपरा के बीच हुआ। दोनों ने एक-दूसरे को पटखनी देने के लिए खूब जोर लगाया, लेकिन निर्धारित समय तक कोई भी पहलवान बढ़त नहीं बना सका। मुकाबला बराबरी पर छूटा।

फाइनल मुकाबले के बाद नारायण ऑटोमोबाइल्स के प्रबंधक ओम नारायण गुप्ता ने दोनों पहलवानों को 3100 रुपये का पुरस्कार देकर सम्मानित किया। दंगल में मौजूद दर्शकों ने तालियों के साथ पहलवानों का उत्साह बढ़ाया।

More From Author

You May Also Like