डॉक्टर से सोने की चेन लूटने वाले पांच बदमाश गिरफ्तार
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली में सरेनी। बीते तीन दिसंबर को मदनापुर के रहने वाले डॉक्टर बृजेंद्र बहादुर सिंह भोजपुर कस्बे में संचालित क्लीनिक को बंद कर घर के लिए निकले थे। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे बदमाशों ने उनको सड़क पर गिरा दिया और सिर पर तमंचे की बट मार कर सोने की चेन लूट कर फरार हो गए। लूट की घटना की खबर मिलते ही लोग सहम गए। वाले पांच बदमाशों को पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम ने शनिवार की गेगासों के शिवपुरी तिराहे से गिरफ्तार कर लिया।
पकड़े गए उन्नाव जिले के दऊदा खेड़ा निवासी अर्पित पटेल पुत्र रमेशचंद्र पटेल इसी गांव के सौरभ वर्मा पुत्र रमेशचंद्र पटेल उर्फ लाल पटेल, विहार थाने के निहाल खेड़ा मजरे धनकोली निवासी रंजीत पासी पुत्र स्व. श्याम बाबू पासी, सरेनी के हरीपुर गांव निवासी वासुदेव सिंह उर्फ रिशु पुत्र उमेश बहादुर सिंह व रनापुर गांव के रमन त्रिवेदी उर्फ अनंत त्रिवेदी पुत्र शारदा शंकर त्रिवेदी को पुलिस पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने डॉक्टर के साथ लूट की घटना कारित करने की बात कुबूल की। पुलिस ने आरोपियों के पास से 86200 नकद, सात मोबाइल फोन, एक देसी कट्टा 315 बोर और दो अदद कारतूस 315 बोर व एक बाइक बरामद की। प्रभारी निरीक्षक रमेश चंद्र यादव ने बताया कि आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।