सड़क हादसे में महिला की मौत

रायबरेली: महाराजगंज के कोडरी के राम अवध की पत्नी फूलकली व एक किशोरी महक के साथ सोमवार को अपने एक रिश्तेदार की बाइक से हरदासपुर गई थी। शाम करीब सवा आठ बजे घर लौटते समय थुलवांसा के पास बाइक अनियंत्रित होने से फूलकली अचानक बाइक से गिर गई और गंभीर रूप से घायल हो गई।

 राहगीरों की मदद से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत होने की खबर से परिवारजन का रो रो कर बुराहाल है। प्रभारी निरीक्षक बालेंदु गौतम ने बताया कि हादसे में महिला की मौत होने की जानकारी मिली है।तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like