ताड़का वध के बाद जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा मैदान

संवादसूत्र, ऊंचाहार: एनटीपीसी के आवासीय परिसर स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल मैदान में आयोजित रामलीला मंचन में ताड़का वध दृश्य देखने को दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ी। रामलीला के रंग मंच पर कलाकारों ने अपने मनोरम अभिनय की घटा बिखेरी।

कलाकारों ने विश्वामित्र की मांग और ताड़का वध की लीला का मंचन किया। मारीच व सुबाहु राक्षसों के आतंक से त्रस्त होकर मुनि विश्वामित्र राजा दशरथ से मदद मांगने के लिए अयोध्या पहुंचे। उन्होंने राजा दशरथ से राक्षसों के आतंक से मुक्ति दिलाने व ऋषि मुनियों को बचाने के लिए दोनों राजकुमार राम और लक्ष्मण को अपने साथ भेजने की मांग की। राजा दशरथ ने पहले तो मना किया, लेकिन अपने कुल गुरु वशिष्ट के समझाने पर राम, लक्ष्मण दोनों भाईयों को गुरु विश्वामित्र के साथ भेज दिया। रास्ते में राम ने ताड़का को एक ही बाण से मार गिराया।

 

इसके बाद ताड़का के पुत्र मारीच व सुबाहु वहां आते हैं। और युद्ध में मारीज सौ योजन दूर जाकर गिरता है, तथा सुबाहु मारा जाता है। मेले में महिलाएं, पुरूष, युवतियों ने गृह उपयोगी वस्तुओं से लेकर सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं की खूब खरीदारी की। बच्चों ने झूलों का लुफ्त उठाया। जनसंपर्क अधिकारी कोमल शर्मा, दुर्गेश मिश्र, सत्यम गुप्ता, अनुराग, विजय कुमार, अभिलाष चंद्र कौशल, सुधीर गुप्ता, रोहित तिवारी समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like