Categories:
राजनीति
AICC ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए संदीप चौधरी
रायबरेली: AICC ओबीसी विभाग के अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों की सूची को बुधवार को मंजूरी दी है। और ओबीसी विभाग के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियों के लिए बधाई भी है।
नेता प्रतिपक्ष व रायबरेली से सांसद राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र के संघर्षशील कर्मठ व जुझारू कार्यकर्ता संदीप चौधरी को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
संदीप चौधरी पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता हैं। श्री चौधरी ने पार्टी आलाकमान व ओबीसी विभाग के अध्यक्ष डॉ अनिल जयहिंद का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि संगठन को मजबूत कर पार्टी को नई ऊंचाईयों पर ले जाने में वह हर संभव प्रयास करेंगे।
संदीप चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए जाने पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। बधाई देने वालों का संदीप चौधरी के घर पर लोगों का तांता लगा हुआ है।