अनियंत्रित ट्रक ने बाईक सवार बुजुर्ग को बुजुर्ग रौंदा, मौके पर मौत।

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली

ऊंचाहार, रायबरेली। अपने बेटे के साथ बैंक जा रहे बुजुर्ग को तेज रफ्तार ट्रक ने रौंद दिया। जिससे उनकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कोतवाली क्षेत्र के बैसन का नंदौरा मजरे पयागपुर नंदौरा निवासी मोहम्मद असलम 55 वर्ष सोमवार की सुबह अपने बेटे अरमान 21 वर्ष के साथ बाईक से नगर के बैंक ऑफ बड़ौदा किसी काम से जा रहे थे। तभी रास्ते में नगर मुख्य चौराहे के गंदा नाला पुल के निकट अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाईक में टक्कर मारकर उन्हें रौंद दिया। बाईक सवार उनका बेटा अरमान बाल बाल बच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताते हैं कि मृतक असलम घर इलेक्ट्रिक का कार्य करता था।
कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि ट्रक की घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like