Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
नशे में पति बना हैवान, पत्नी और सास पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार, गले और पेट में लगी चोट
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली: लालगंज कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव में रविवार को घरेलू विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शराब के नशे में धुत एक युवक ने गुस्से में अपनी पत्नी और सास पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में सास के गले और पत्नी के पेट में गंभीर चोटें आईं, जिससे दोनों लहूलुहान होकर मौके पर गिर पड़ीं।
घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह दोनों घायलों को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों की गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि आरोपी युवक शराब के नशे में था और किसी बात को लेकर उसका पत्नी से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर बीच-बचाव करने पहुंची सास भी उसके गुस्से का शिकार बन गई। आरोपी ने दोनों पर चाकू से कई वार कर दिए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। आरोपी की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।