Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
शनि धाम पहुंचे ‘दादा श्री’, भक्तों संग ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
सशक्त न्यूज नेटवर्क
सरेनी (रायबरेली)। ब्लॉक सरेनी की ग्राम सभा छिवलहा स्थित शनि देव मंदिर में आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में रविवार को श्री फाउंडेशन के चेयरमैन एवं वरिष्ठ समाजसेवी मनोज द्विवेदी ‘दादा श्री’ ने पहुंचकर शनि देव महाराज के दर्शन-पूजन किए। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उन्होंने क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की।
पूजन के बाद ‘दादा श्री’ ने मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के साथ भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से आत्मीय मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और क्षेत्र के विकास, सामाजिक सरोकारों तथा जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सार्थक संवाद किया।
कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया। धार्मिक माहौल और भक्ति से सराबोर वातावरण के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने शनि देव महाराज के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। वार्षिकोत्सव में दिनभर पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और भंडारे का आयोजन चलता रहा।