महंगाई, बेरोजगारी के साथ छुट्टा जानवरों से जनता परेशान, अतुल सिंह

मोहम्मद इसराइल ऊंचाहार रायबरेली

ऊंचाहार, रायबरेली। कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं पूर्व विधानसभा प्रत्याशी अतुल सिंह ने विधानसभा ऊंचाहार के ब्लॉक जगतपुर के जगत का पुरवा,सिंघापुर भटौली,कल्याणपुर सुरजई,सिकंदरपुर आदि गांवों में चौपाल व जनसंपर्क कर लोगों की समस्याऐं सुनी एवं कॉंग्रेस पार्टी की नीतियों के बारे में लोगों को बताया।श्री सिंह ने कहा राहुल गांधी जी देश की एकता बनाए रखने के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे है|गरीबो की आवाज हैं राहुल गांधी।सुदामापुर घटना में मृतक के पिता अपने पुत्र,बहू और नातिन की अंत्येष्टि में नहीं शामिल हो पाए,इसके लिए क्षेत्र विधायक जिम्मेदार है,क्षेत्रीय विधायक को ऊंचाहार की जनता इसके लिए माफ नहीं करेगी।मोदी सरकार में दलितों एवं पिछड़ों के साथ अत्याचार हो रहा है।श्री सिंह ने कहा कि आज छुट्टा जानवरों से किसान हमारा परेशान है,सरकार को इससे कोई लेना देना नहीं है।श्री सिंह ने कहा कि ऊंचाहार की जनता आज भी अपने मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।इस अवसर पर प्रमुख रूप से रामदत्त पांडे,विनय सिंह,रामराज लोधी,अभिमन्यु यादव,दारा लोधी,सोनू गुप्ता,अनिल तिवारी,प्रेम नारायण पटेल,वासुदेव सोनी,इंद्रसेन सविता,रवि सिंह,सदाशिव लोधी,प्रेम शंकर लोधी,राजू पटेल,शिवराम पटेल,गंगा प्रसाद मौर्य,शारदा मौर्य,बिरजू सरोज,राकेश सरोज आदि सैकड़ो लोग उपस्थित थे|

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like