कल आजम खान होंगे रिहा, रिहाई आदेश पहुंचा जेल

न्यूज़ डेस्क : सीतापुर जिला कारागार में बंद सपा नेता आजम खान मंगलवार सुबह करीब आठ बजे जेल से रिहा होंगे। सोमवार को उनकी रिहाई का आदेश जेल प्रशासन के पास पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि जांच पड़ताल के बाद मंगलवार को सुबह उनकी रिहाई हो सकती है। लंबे समय से जेल में बंद सपा के कद्दावर नेता आजम खान की रिहाई को लेकर समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है।

सब कुछ ठीक रहा तो वह 1 साल 11 महीने और 4 दिन बाद बाहर आ सकते हैं। आजम खान के रिहाई के परवाने सीतापुर जेल भेजे गए हैं। परवानों के सत्यापन के बाद मंगलवार को उनकी रिहाई तय मानी जा रही है। हालांकि उनकी रिहाई होने के बाद ही इस बात की पुष्टि होगी।

More From Author

You May Also Like