बुजुर्ग का कान काट ले गया बंदर, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

सशक्त न्यूज नेटवर्क
बहराइच। रिसिया के ग्राम शेखपुरवा इमामगंज में मंगलवार को 81 वर्षीय सादिक अली के साथ एक चौंकाने वाली घटना हुई। बताया जा रहा है कि सादिक अली छत पर बैठे थे, तभी अचानक एक बंदर वहां आ गया।

सादिक ने बंदर को भगाने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान बंदर ने अचानक हमला कर दिया और सादिक अली का कान काटकर अलग कर दिया। घायल सादिक कान हाथ में लेकर पहले सीएचसी रिसिया पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें बहराइच मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, जहां उनका उपचार जारी है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में बंदरों के अचानक हमले की घटनाओं में बढ़ोतरी हो रही है, हर दिन कहीं न कहीं बंदर हमले कर रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन से सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने की मांग की है।

More From Author

You May Also Like