Categories: अपराध

साइबर अपराधियों का कारनामा, महिला को पता नहीं आधार नंबर से निकल गए 27 हजार

लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे राधे मजरे सरायकुर्मी गांव की रहने वाली देवकली पत्नी रामनारायण के बैंक खाते से अज्ञात व्यक्ति ने 26000 रुपए निकाल लिए। महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर एफआईआर दर्ज करने की गुहार लगाई।

गांव निवासिनी महिला ने बताया कि बेहटा कला गांव स्थित एक बैंक शाखा में उसका खाता संचालित है। गत 11, 12, 13 और 15 फरवरी को उसके खाते से सात हजार, चार हजार, सात हजार, पांच हजार व चार हजार मिलाकर कुल 26 हजार रुपए निकल गए। बैंक जाकर खाते में रकम की जांच करने पर उसे घटना के बारे में जानकारी मिली।

बैंक कर्मियों ने महिला को बताया कि आधार के जरिए उसके खाते से रुपए निकाले गए। जबकि महिला का कहना है कि उसने कभी आधार कार्ड से रुपए नहीं निकाले। महिला ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की गुहार लगाई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)

More From Author

You May Also Like