डीएम समेत सभी प्रशासनिक अधिकारियों ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा

रायबरेली: बाढ़ से गांवों की बिगड़ रही स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय, अपर जिलाधिकारी अमृता सिंह व अपर जिलाधिकारी प्रशासन (सिद्धार्थ) ने बाढ़ क्षेत्र का निरीक्षण किया और अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दोपहर के बाद गंगा के जलस्तर में गिरावट दर्ज की गई। पानी घटने की सूचना के बाद जिला प्रशासन व ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

सुबह डीएम अमहा, चकमलिक भीटी, मोहद्दीनपुर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अमहा गांव में पुष्पा के दरवाजे भर रहे पानी को देख डीएम ने बीडीओ से तत्काल मिट्टी डलवा कर पानी रोकने के उपाय करने के लिए कहा। जमाल नगर मोहद्दीनपुर में प्राथमिक विद्यालय के पास फूलमती ने डीएम से कहा कि पूरे गांव में खारा पानी आ रहा है। हम लोग खारा पानी पीने में मजबूर हैं। जिलाधिकारी ने समस्या का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है।

अशोक ने डीएम से विद्युत कटौती और ट्रिपिंग की समस्या बताई, इस पर डीएम ने बिजली विभाग के अधिकारियों से समस्या को दूर करने के निर्देश दिए। डीएम ने जिला कृषि अधिकारी से फसल नुकसान की जानकारी ली और बाढ़ से फसलों को हुई क्षति का आंकलन करने के लिए निर्देशित किया।

ग्रामीणों का कहना है की सबसे ज्यादा कटरी में सब्जी की फसल की जाती है। बाढ़ के पानी से सब्जी की सभी फसलें हरी धनियां, परवल, कुदरु, मूली, पालक, कद्दू, लौकी, गोभी, टमाटर, करैला नष्ट हो चुकी हैं। पूरे रेवती सिंह व शिव दुलारी का कहना है कि गांव में पानी भरा है।

Related posts:

बिजली चोरी रोकने की मंशा पर पानी फेर रहे कार्यदायी एजेंसी के लोग

न्यूज नेटवर्...
Tuesday November 11, 2025

दिल्ली बम धमाके कांड के बाद रायबरेली में पुलिस अलर्ट मोड पर 

एसपी डॉ. यशव...
Tuesday November 11, 2025

सीएम योगी के दौरे और विस्फोट से बढ़ी चौकसी

न्यूज़ नेटवर...
Tuesday November 11, 2025

जेवरात साफ करने के नाम पर टप्पेबाजों ने उड़ाए एक लाख के आभूषण

  ला...
Monday November 10, 2025

ध्रुव की भक्ति से प्रसन्न होकर भगवान को लेना पड़ा नर नारायण अवतार

अंकुश त्रिवे...
Monday November 10, 2025

जांच में दोषी पाए गए आबकारी आयुक्त रामप्रीत चौहान को आबकारी मंत्री ने किया बर्खास्त

  लख...
Monday November 10, 2025

पंडित जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में रोजगार मेले का आयोजन

न्यूज नेटवर्...
Monday November 10, 2025

सुल्तानपुर में महंगा, बलरामपुर में सस्ता दूध खरीद रही श्वेतधारा डेयरी किसानों में नाराजगी

  भे...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like