पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर दर्दनाक हादसा ऑटो से गिरी मां-बेटी को ट्रक ने कुचला
सशक्त न्यूज नेटवर्क
अंबेडकरनगर जनपद पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर आजमगढ़ के पवई थाना क्षेत्र में चलते ऑटो का गेट अचानक खुलने से मालीपुर के रुदौली माफी की सोनी और उनकी तीन वर्षीय बेटी सोनाक्षी सड़क पर गिर गई। इसी बीच पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें रौंद दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सोनी की बेटी सोनाक्षी अचानक सड़क पर गिरने लगी।
बेटी को बचाने के प्रयास में मां सोनी (28 वर्ष) का भी संतुलन बिगड़ गया और दोनों हादसे का शिकार हो गईं। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सोनी अपनी मां के त्रयोदशी संस्कार के बाद स्नान और पूजा-पाठ के लिए दुर्वासा ऋषि आश्रम दर्शन के लिए परिवार के साथ जा रही थीं।
हादसे की खबर रुदौली माफी गांव पहुंचते ही शोक छा गया। परिवार में पहले मां-बेटी की मौत से गहरा सदमा पहुंचा है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। मालीपुर थानाध्यक्ष स्वतंत्र मौर्य ने बताया कि दुर्घटना में मां-बेटी की मौत हुई है।