ई-रिक्शा में बाइक सवार ने मारी टक्कर

रायबरेली खेत से धान लाद कर ई-रिक्शा से घर जा रहे मां बेटे को तेज रफ्तार अज्ञात बाइक सवार ने रिक्शा ट्राली को जोर दार टक्कर मार दी, हादसे में मां और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया। सड़क दुर्घटना की जानकारी होते ही मौके पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठा हो गई।
मौजूद लोगों ने सड़क हादसे की सूचना पुलिस को दी और आनन फानन दोनों घायलों को बछरावां सीएचसी में भर्ती कराया। महिला की हालत नाजुक होता देख चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
सड़क हादसा बछरावां थाना क्षेत्र के कस्बे के महाराजगंज रोड क्या बताया जा रहा है। हादसे की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
हादसे में बेटे हुआ महिला के घायल होने की जानकारी होते ही परिवार जनों में चेक पुकार मच गई। पुलिस का कहना है की घटना से संबंधित तहरीर नहीं मिली है शिकायती पत्र मिलने के बाद जांच कर बाइक चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like