दशहरा बाद व्यापार मंडल का होगा चुनाव, जेके जायसवाल

मोहम्मद इसराइल, ऊंचाहार रायबरेली

ऊंचाहार, रायबरेली। व्यापार मंडल का चुनाव दशहरा बाद
विगत दिनों ऊंचाहार व्यापार मंडल के भंग होने के बाद वरिष्ठ व्यापारी एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष नाजिर हैदर, लालचंद कौशल, प्रेम नारायण गुप्ता, कृष्ण चंद्र जायसवाल, मदन जायसवाल, मो अनवर, इसरार मेंहदी, मो असलम कुरैशी, मो वसीम, अंकित त्रिपाठी, जे के जायसवाल, आशीष शुक्ल, फूलचंद साहू, रामप्रकाश साहू, सुधीर पांडे, लीला यादव, अखिल, राज,आदि व्यापारियों ने एक स्वर में ऊंचाहार व्यापार मंडल का चुनाव कराने की बात कही है। कार्यक्रम जारी करते हुए पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष नाजिर हैदर ने बताया कि आगामी चुनाव नवरात्री की वजह से आगे कराया जाएगा। इसके लिए सभी व्यापारियों की जो मतदाता सूची बनाई जा रही है वह 14 अक्टूबर तक बनाई जाएगी। इसके उपरांत चुनाव कार्यक्रम जारी किया जाएगा। विदित हो कि ऊंचाहार व्यापार मंडल कंछल गुट से संबद्ध है और समस्त व्यापारी लगातार जिलाध्यक्ष बसंत सिंह बग्गा से चुनाव की मांग कर रहे हैं। आगामी चुनाव के लिए सभी व्यापारियों में हर्ष का वातावरण है और सभी ने इसका स्वागत किया है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like