Categories: अपराध

मनचलों ने किशोरी से की छेड़खानी, विरोध पर उसके जीजा को पीटा, कान की बाली छीनकर हो गए फरार

रायबरेली महिला अपराध रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। मनचलों ने किशोरी के साथ छेड़खानी की और विरोध करने पर उसके जीजा को पीट दिया।

बृहस्पतिवार की रात एक गांव की रहने वाली किशोरी अपने जीजा के साथ बाइक से निमंत्रण में शामिल होने के लिए जा रही थी। डीह के घोरहा मोड़ के पास दो बाइकों में सवार पांच युवकों ने किशोरी का पीछा किया और गंदे कमेंट करते हुए अश्लील हरकत शुरू कर दी। इस पर किशोरी के जीजा ने विरोध किया तो युवकों ने उनकी पिटाई कर दी। यही नहीं किशोरी के कान से सोने की बाली भी छीन ली। पीड़िता ने महिला हेल्प लाइन पर शिकायत दर्ज कराया और मदद की गुहार लगाई।

मौके पर पहुंची पुलिस को देख बाइक सवार युवक भागने लगे। पुलिस कर्मियों ने भाग रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसके चार अन्य साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पीड़िता ने डीह थाने में चार नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी जीतेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। एक युवक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

More From Author

You May Also Like