Categories: प्रशासन

कृष्ण कुमार चौधरी बने भाजपा के मंडल अध्यक्ष

नागेश त्रिवेदी रायबरेली: भाजपा कार्यकारिणी द्वारा जगतपुर मंडल अध्यक्ष के पद पर कृष्ण कुमार चौधरी को मनोनीत किया गया। ब्लॉक मुख्यालय पर ग्राम प्रधानों द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

कृष्ण कुमार चौधरी जिंगना गांव सभा के प्रधान होने के साथ-साथ जगतपुर प्रधान संघ के अध्यक्ष हैं। भाजपा मंडल अध्यक्ष पद के लिए आधा दर्जन लोगों द्वारा दावेदारी की गई थी। भाजपा कार्यकारिणी द्वारा मंडल अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। चौधरी ने बताया कि संगठन को मजबूत करना मेरी पहली प्राथमिकता है। इस मौके पर ग्राम प्रधान विन्नू सिंह, अमरेश सिंह, तेजभान सिंह, संदीप पांडे, सुरेन्द्र आदि मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like