मासूम से छेड़खानी का आरोप नामजद पर मुकदमा दर्ज

रायबरेली : जगतपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में बुधवार की शाम कक्षा दो की छात्रा को बहला फुसलाकर एक युवक ने कमरे में बंद कर लिया। काफी देर तक घर न पहुंचने पर माता पिता खोज बीन करने लगे। घर से थोड़ी दूर पर एक कमरे से बेटी के शोर मचाने की आवाज आ रही थी। पिता ने कमरे का दरवाजा खोला। इसी बीच युवक मौका पाकर फरार हो गया। पिता ने थाने में नामजद तहरीर देकर बेटी के साथ छेड़खानी करने का आरोप लगाया। पुलिस द्वारा केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।

मासूम के पिता ने थाने में तहरीर देकर सचिन निवासी चिरौंजी का पुरवा पर बेटी के साथ अपने घर ले जाकर छेड़खानी करने का आरोप लगाया है। थाना प्रभारी अजय राय ने बताया है कि पिता की तहरीर के आधार पर नाम जद आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया। आरोपी की तलाश की जा रही है।

More From Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You May Also Like