रायबरेली। सड़क हादसे में सिपाही की मौत
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली । शिवगढ़ थाना क्षेत्र में बांदा बहराइच हाईवे पर स्थित रानीखेड़ा में सड़क हादसे में सिपाही की मौत हो गई।
थाना क्षेत्र के निहालखेड़ा मजरे भौसी का रहने वाला था मृतक सिपाही।मृतक सिपाही श्रीनारायण पुत्र रामलौटन उम्र 26 वर्ष जौनपुर जनपद के शाहगंज थाने पर पीआरवी में तैनात थे।शनिवार को रात लगभग 8.30 पर बछरावां की तरफ से अपने घर आ रहे थे।
अधिक ठंड व कोहरे के चलते बांदा बहराइच मार्ग के किनारे खड़े ट्रक में बाइक लेकर टकरा गये, जिससे गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल ग्रामीणों की मदद से सीएचसी बछरावां भेजा गया जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
थाना अध्यक्ष विंध्य विनय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।