Categories: अपराध

अपराधी को जानते हैं ना उनके खानदान को पैसे के लालच में कराते थे जमानत, भेजे गए जेल

न्यायालयों में फर्जी ‘जमानत ‘ के कारोबार के लग रहे आरोपों की पुलिस जांच की मांग हो रही थी, एसपी के निर्देश में मामला जोर पकड़ा, हुई पुष्टि

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। अपराधी को जानते ना उसके खानदान को बस चंद रुपए के लालच में जमानत ले लेते लंबे समय से चले आ रहे इस खेल को लेकर कई बार लोगों ने मुद्दा उठाया लेकिन मामला दब गया एक बार फिर जब इस बार फर्जी जमानतदारों का मामला प्रकाश में आया तो पुलिस अधीक्षक ने प्रकरण को गंभीरता से लिया और जांच के आदेश दिए।

पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह के निर्देशन में अपराध नियंत्रण एवं न्यायिक प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने हेतु जिले स्तर पर पहली बार पेशेवर/फर्जी जमानतदारों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

इसी क्रम में एसपी के एसपी के कड़े निर्देशों पर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार सिन्हा के पर्यवेक्षण में, तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में कोतवाली नगर रायबरेली पुलिस ने पेशेवर/फर्जी जमानतदारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही की गई है। कार्यवाही पेशेवर एवं फर्जी जमानतदारों के विरुद्ध विशेष अभियान में 5 अभियुक्तो के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया गया जिनमें 4 अभियुक्तो को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया जहां से चारों अभियुक्तों को जेल भेजा गया है।

पुलिस के अनुसार वर्ष 2025 में ऐसे अभियुक्तों को चिन्हित किया गया जो जमानत पर छूटने के पश्चात पुनः अपराधों में संलिप्त पाए गए। जांच में पाया गया कि कई अभियुक्तों ने एक ही जमानतदार या संपत्ति के आधार पर बार-बार फर्जी जमानत ली थी तथा कुछ लोगों द्वारा 500 से 1000 तक की धनराशि लेकर पेशेवर जमानतदारों से जमानत दिलाई जा रही थी।

इस संबंध में थाना कोतवाली नगर पर मु0अ0सं0 544/2025 धारा- 229/233/237/246/318(2) बीएनएस बनाम 5 नामजद अभियुक्त हजारीलाल पुत्र रज्जन निवासी ग्रीव शाह का पुरवा कोतवाली नगर रायबरेली, दूसरे हीरालाल पुत्र रज्जन नि० ग्रीव शाह का पुरवा कोतवाली नगर रायबरेली, तीसरे दिनेश यादव पुत्र रामभरोसे नि० ग्रीव शाह का पुरवा कोतवाली नगर रायबरेली ,चौथे अभियुक्त रामकिशोर पुत्र बद्री नि० ग्रीव शाह का पुरवा कोतवाली नगर रायबरेली, और पांचवे अभियुक्त हरिश्चन्द्र पुत्र भगौती प्रसाद नि० अकबरपुर कछवाहा कोतवाली नगर रायबरेली के विरुद्ध अभियोग नगर कोतवाली में पंजीकृत किया है।

More From Author

You May Also Like