Categories: आयोजन

समरसता भोज का आयोजन

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली के जगतपुर में रामलीला प्रांगण हनुमान मंदिर परिसर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से मकर संक्रांति के अवसर पर प्रार्थना सभा के बाद समरसता भोज का आयोजन किया गया। जिसमें संघ कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

संघ कार्यकर्ता कृपा शंकर मिश्र ने कहा कि 1925 में विजयदशमी के दिन डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार ने संघ की स्थापना की थी। जिसमें मात्र पांच सदस्य थे। उनके द्वारा लगाया गया पौधा आज वटवृक्ष का रूप धारण कर चुका है।

उन्होंने विजयदशमी, मकर संक्रांति, गुरु पूर्णिमा, रक्षाबंधन, हिंदू साम्राज्य यानी शिवाजी का राज्याभिषेक पांच त्यौहार निश्चित किए थे। मकर संक्रांति है।आज हिंदू समाज ही टूट रहा है। परिवार बिखर रहे हैं। यह दुख का विषय है।समाज को संगठित करनेकी जरूरत है। इसके लिए संस्कार का होना आवश्यक है। उपस्थित सदस्यों के द्वारा ध्वज को प्रणाम कर प्रार्थना की गई।

आए हुए लोग ने समरसता भोज में शामिल हुए। इस मौके पर जितेंद्र त्रिपाठी देवेंद्र सिंह कृपा शंकर मनोज कुमार केशव प्रसाद अनिल बाजपेई श्याम जी विनय सिंह मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like