सड़क पर धू-धू कर जल उठी वैन , मच गया हड़कंप
सशक्त न्यूज नेटवर्क
बहराइच। फखरपुर थाना क्षेत्र के गजाधरपुर–टेडवा मार्ग पर खड़ी एक मारुति वैन में सोमवार सुबह 11 बजे अचानक आग लग गई।
वाहन स्वामी रोहित कुमार पुत्र जुगुल किशोर गुल्लावीर कॉलोनी, थाना दरगाह शरीफ, के निवासी हैं। वह अपनी वैन संख्या यूपी 83 एई 3884 में जूता-चप्पल लेकर गांव-गांव घूमकर बिक्री करते हैं। सोमवार को वह जूता-चप्पल बेचने के लिए गजाधरपुर-टेडवा मार्ग पर पहुंचे ही थे कि सुबह करीब 11 बजे अचानक किसी कारण से वाहन में आग लग गई।
आग लगते ही आसपास अफरातफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड तथा स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया। कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।
थानाध्यक्ष संजीव चौहान ने बताया कि एलपीजी से चलने वाले वाहन में अज्ञात कारणों से आग लगने की सूचना मिली थी। आग बुझा दी गई है और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।