सीतापुर के महोली में दो अवैध अस्पताल संचालकों पर कार्रवाई
सशक्त न्यूज नेटवर्क
सीतापुर। महोली क्षेत्र में अवैध क्लीनिकों पर सोमवार को स्थानीय प्रशासन की टीम ने छापा मारा। नायब तहसीलदार महोली महेंद्र सिंह और महोली सीएससी अधीक्षक डॉ. दीपांशु शुक्ला ने पुलिस बल के साथ सोमवार को कस्बे के भार्गव मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
यहा के मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध अस्पताल का संचालन किया जा रहा था। यहां मरीज भी मिले, जिन्होंने बताया कि वह इलाज कराने आए हैं। यहां मौजूद एक व्यक्ति के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।
इसके बाद टीम ने उरदौली स्थित नहर पुल के पास एक क्लीनिक पर छापा मारा लेकिन वहां सब कुछ ठीक-ठाक मिला। इसके बाद टीम रिछाही पहुंची, जहां एक मकान में मरीज भर्ती करने के लिए दो बेड, दवाएं व अन्य सामग्री पाई गई। जिसके बाद टीम ने इसको सीज करने की कार्रवाई की।
महोली सीएचसी अधीक्षक डॉ. दीपांशु शुक्ला ने बताया कि महोली कस्बे के भार्गव मेडिकल स्टोर की आड़ में अवैध क्लीनिक हो रहा था। मरीज भी थे, संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, वहीं रिछाही में मकान में संचालित अवैध अस्पताल को सीज करने की करवाई की गई है।