मरीज लेकर उत्तराखंड से बनारस जा रही निजी एम्बुलेंस पलटी चार की मौत, एक घायल

न्यूज़ डेस्क। सीतापुर के अटरिया के हिंद अस्पताल के पास शुक्रवार सुबह एक निजी एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में कुल चार लोगों की मौत हो गई।  हादसे के बाद स्थानीय लोगों में अफरातफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक निजी एम्बुलेंस मरीज़ को इलाज के लिए बनारस लेकर जा रही थी। हिन्द अस्पताल के पास हिंद अस्पताल के सामने  अचानक एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई।

 

इस हादसे में सड़क किनारे खड़ी अज्ञात 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई।  वहीं महिला के साथ रोड किनारे खड़ी बच्ची की हालत गम्भीर बताई जा रही है। घायल बच्ची का इलाज हिंद अस्पताल में चल रहा है।

 

थानाध्यक्ष उमाकांत शुक्ला ने बताया कि एम्बुलेंस मरीज लेकर देहरादून से बनारस जा रही थी। जांच की जा रही है कि मरने वाले कहां के रहने वाले हैं।

More From Author

You May Also Like