मदरसा प्रबंधन पर दुराचार का आरोप केस दर्ज

सीतापुर

मदरसे के प्रबंधक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म केस दर्ज
सीतापुर। शहर कोतवाली इलाके के एक मदरसा प्रबंधक ने मदरसे में पढ़ने वाली छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। शनिवार रात पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है।

गैर जिले की निवासी 15 वर्षीय किशोरी के परिजनों ने शनिवार को यूपी 112 पर जानकारी दी कि गैर जिले की होने के चलते पीड़िता पुराने सीतापुर में स्थित एक मदरसे में रहकर पढ़ती है। जहां पर प्रबंधक मोहम्मद इरफान ने तीन दिन पहले छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।

हालांकि रविवार को पीड़िता ने दुष्कर्म की बात से इनकार करते हुए छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।

 

 

शनिवार को ही पीड़िता ने परिजनों को जानकारी दी। इंस्पेक्टर अनूप शुक्ल ने बताया कि आरोपी प्रबंधक पर केस दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है।

More From Author

You May Also Like