Categories:
गुड न्यूज़
संतो ने जरूरतमंदों को ठंड से बचाने के लिए बांटे कंबल
सुशील शास्त्री
सशक्त न्यूज नेटवर्क
सनातन धर्म पीठ बड़ा मठ डलमऊ की ओर से निरंतर समाज सेवा निस्वार्थ भाव से की जा रही है। इसी क्रम में बुधवार को महराजगंज तहसील के अंतर्गत सरफाबाद,धूंगा और सिधौना मठ में लगभग 200 कंबल वितरण किये गए।
आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी देवेंद्रानंद गिरि जी महाराज जी के निर्देशन में, स्वामी दिव्यानंद जी महाराज और स्वामी रामचैतन्य जी महाराज और सुशील शास्त्री ने जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए।
जनपद में निस्वार्थ सेवा में समर्पित सनातन धर्म पीठ की ओर से इस शीत सत्र में अब तक 1000 कंबल और गर्म कपड़े बांटे जा चुके है। स्वामी रामचैतन्य जी महाराज का कहना है कि मकर संक्रांति पर्व तक लगभग 1500 कंबल बांटने का लक्ष्य है।
स्वामी दिव्यानंद जी महाराज का कहना है कि असहायों की जरूरत पूरी करने पर जो संतुष्टि मिलती है वह परमानंद सुख की अनुभूति कराता है।