Categories: धर्म

कार्तिक पूर्णिमा पर करें यह उपाय तो बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा

न्यूज़ डेस्क।

कार्तिक पूर्णिमा का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है, क्योंकि इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर राक्षस का वध किया था, जिससे इसे त्रिपुरारी पूर्णिमा भी कहते हैं। इस दिन गंगा स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है और इससे पापों से मुक्ति मिलती है।

साथ ही, यह गुरु नानक देव जी का जन्मदिन (गुरु पर्व) भी है और भगवान विष्णु ने इसी दिन मत्स्य अवतार लिया था। इसीलिए कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान व दान का विशेष महत्व बताया गया है।

डलमऊ के दीनशाह गौरा घाट के तीर्थ पुरोहित निर्भय तिवारी ने बताया कि कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूजा के दौरान मां लक्ष्मी के मंत्रों का जप और श्री सूक्त का पाठ करना बहुत ही शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय को करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। इसके अलावा इस दिन मंदिर या गरीब लोगों में दान जरूर करना चाहिए।

More From Author

You May Also Like