राम मंदिर को दान में दिया ₹4 करोड़ का चेक, बैंक में जमा होते ही खुल गई पोल; खाते में थे सिर्फ ₹3

सशक्त न्यूज नेटवर्क
अयोध्या में राम मंदिर से जुड़ा हैरान करने वाला मामला, चेन्नई की महिला श्रद्धालु ने कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए दिया था चेक
अयोध्या। राम मंदिर के लिए करोड़ों रुपये का दान देने का दावा करने वाला एक चेक बैंक में पहुंचते ही सवालों के घेरे में आ गया।

चेन्नई की एक महिला श्रद्धालु ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए ₹4 करोड़ का चेक दिया था। ट्रस्ट ने जब चेक को बैंक में जमा कराया तो पर्याप्त धनराशि नहीं होने के कारण वह बाउंस हो गया।

सबसे चौंकाने वाली बात यह सामने आई कि जिस बैंक खाते से ₹4 करोड़ का चेक जारी किया गया था, उसमें महज ₹3 रुपये का बैलेंस था। यानी खाते में चेक की रकम के मुकाबले इतनी कम राशि थी कि बैंक ने भुगतान करने से इनकार कर दिया।

कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए दिया था चेक
जानकारी के मुताबिक, चेन्नई की महिला श्रद्धालु ने राम मंदिर के कर्मचारियों की सुविधाओं के लिए ट्रस्ट को यह चेक सौंपा था। चेक की राशि ₹4 करोड़ होने के कारण इसे बैंक में जमा कराया गया। हालांकि, खाते में पर्याप्त धनराशि नहीं होने से चेक का भुगतान नहीं हो सका।

₹4 करोड़ का चेक और खाते में सिर्फ ₹3
चेक बाउंस होने के बाद जब खाते में उपलब्ध राशि की जानकारी सामने आई तो मामला और भी चौंकाने वाला निकला। ₹4 करोड़ के चेक के सामने खाते में सिर्फ ₹3 रुपये की धनराशि थी। इससे ट्रस्ट को दिया गया करोड़ों रुपये का दान महज कागजी दावा बनकर रह गया।

मामले को लेकर चर्चा तेज
राम मंदिर के लिए इतनी बड़ी रकम का चेक दिए जाने और फिर उसके बाउंस होने की खबर सामने आने के बाद मामला चर्चा में है। अब यह भी सवाल उठ रहा है कि चेक जारी करने से पहले खाते में पर्याप्त धनराशि थी या नहीं और महिला श्रद्धालु की ओर से इतनी बड़ी रकम का चेक किस उद्देश्य से दिया गया था। मामले में ट्रस्ट की ओर से आगे की कार्रवाई अथवा आधिकारिक प्रतिक्रिया का इंतजार है।

More From Author

You May Also Like