सड़क हादसे में घायल दरोगा की उपचार के दौरान मौत
सड़क हादसे में घायल दारोगा का लखनऊ में निधन
सशक्त न्यूज नेटवर्क
बहराइच। सड़क हादसे में घायल जालिमनगर पुलिस चौकी के दारोगा की मंगलवार भोर में लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। खबर मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है ।
थाना मोतीपुर के जालिमनगर पुलिस चौकी में तैनात दारोगा राहुल गुप्ता सोमवार शाम करीब पांच बजे सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे। वह ड्यूटी से लौटते समय गूढ़ चौराहे के पास मोटरसाइकिल से जा रहे थे, तभी अचानक एक वाहन के सामने आ जाने/संतुलन बिगड़ने से हादसा हो गया था।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टक्कर के बाद दरोगा सड़क पर गिर पड़े और उन्हें सिर में काफी चोटें आईं। सीएचसी में इलाज के बाद घायल दरोगा को बहराइच मेडिकल कालेज लाया गया हालत गंभीर होने पर उन्हे देर रात लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। लेकिन इलाज के दौरान भोर में दारोगा ने दम तोड़ दिया।