Categories:
ब्रेकिंग न्यूज़
रायबरेली में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल आज बंद, बारिश के चलते डीएम के निर्देश पर अवकाश
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए रायबरेली में कक्षा एक से आठ तक के सभी बोर्ड के विद्यालयों में बुधवार, 2 सितंबर को अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।
अवकाश परिषदीय, मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, राजकीय, संस्कृत और वित्तविहीन विद्यालयों पर लागू रहेगा। आदेश के अनुसार कक्षा एक से आठ तक अध्ययनरत सभी छात्र-छात्राओं को आज विद्यालय नहीं जाना होगा।
हालांकि, विद्यालयों का समस्त स्टाफ उपस्थित रहेगा और विद्यालय से संबंधित अन्य कार्यों का निर्वहन करेगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी संबंधित विद्यालयों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
अभिभावकों को राहत
लगातार हो रही बारिश और मौसम विभाग की चेतावनी के बीच स्कूल बंद किए जाने से छोटे बच्चों को खराब मौसम में विद्यालय जाने से राहत मिलेगी।