Categories:
आयोजन
एम्स रायबरेली में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के मार्गदर्शन में पीत ज्वर (येलो फीवर) टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। एम्स रायबरेली में कार्यकारी निदेशक डॉ. अमिता जैन के मार्गदर्शन में पीत ज्वर (येलो फीवर) टीकाकरण केंद्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सामुदायिक चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य विभाग के अध्यक्ष डॉ. भोला नाथ ने येलो फीवर के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इस टीकाकरण केंद्र के महत्व पर प्रकाश डाला।
उन्होंने बताया कि यह केंद्र अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों के लिए अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा और रोग की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि पूरे भारत में लगभग 70 येलो फीवर टीकाकरण केंद्र हैं, जिनमें एम्स रायबरेली का केंद्र शामिल है और उत्तर प्रदेश राज्य का चौथा केंद्र बनाया गया है। येलो फीवर टीकाकरण केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. मुकेश शुक्ला ने बताया कि येलो फीवर टीकाकरण केंद्र का स्थापना क्षेत्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण है।
यह केंद्र अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले व्यक्तियों को अनिवार्य टीकाकरण सुविधा उपलब्ध कराकर उन्हें येलो फीवर जैसे गंभीर संक्रामक रोग से सुरक्षा प्रदान करता है। साथ ही, इस देश में इस रोग के आयात को रोकने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इसके माध्यम से विश्व स्वास्थ्य संगठन के निर्देश-निर्देशों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय यात्रा मानकों का पालन सुनिश्चित किया जाता है और वैध टीकाकरण प्रमाण पत्र (पीला कार्ड) जारी किया जाता है।
यह केंद्र, न केवल रायबरेली बल्कि आसपास के जिलों जैसे प्रतापगढ़, अमेठी, प्रयागराज और उन्नाव के लोगों के लिए सुविधाजनक, सुरक्षित एवं प्रमाणित आरक्षण सुविधा प्रदान करता है, केंद्र से न केवल रायबरेली बल्कि आसपास के जिलों जैसे प्रतापगढ़, अमेठी, प्रयागराज और उन्नाव के लोगों को भी लाभ मिलेगा।
इस कार्यक्रम में डीडीए कर्नल अखिलेश सिंह, एफए कर्नल यू.एन. राय, आंतरिक चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. मधुकर मित्तल, फिजियोलॉजी विभागाध्यक्ष डॉ. प्रबल जोशी, जैव रसायन विभागाध्यक्ष डॉ. संजय यादव, डीएमएस डॉ. अरुणप्रीत कौर और डॉ. के. डी. सिंह भी उपस्थित रहे।