Categories: हादसा

रायबरेली में पटाखा विस्फोट से मातम, एक बुजुर्ग महिला की मौत, तीन घायल

सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। सलोन तहसील के साहिबगंज बाजार में बीती रात एक घर में अवैध रूप से रखे पटाखों में भीषण विस्फोट हो गया। इस दर्दनाक हादसे में फिरोज नामक व्यक्ति की बुजुर्ग मां की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के तीन अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। धमाका इतना शक्तिशाली था कि पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया।

जानकारी के अनुसार, साहिबगंज बाजार में फिरोज के घर में बड़ी मात्रा में अवैध पटाखे रखे हुए थे। देर रात किसी कारणवश इन पटाखों में आग लग गई और एक के बाद एक जोरदार धमाके होने लगे। धमाकों की आवाज सुनकर आसपास के लोग सहम गए।

विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि घर की दीवारें ढह गईं और छत गिर गई। मलबे के नीचे दबने से फिरोज की मां की मृत्यु हो गई। वहीं, परिवार के अन्य सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

More From Author

You May Also Like