रायबरेली। ऑटो में सफर के दौरान महिला की बैग से सात लाख के जेवर व नगदी गायब
सशक्त न्यूज नेटवर्क
रायबरेली। लालगंज कस्बे क्षेत्र की एक महिला के साथ शुक्रवार को ऑटो रिक्शा में सफर के दौरान चोरी की घटना हुई। अज्ञात महिला ने बैग से लाखों रुपये कीमत के जेवरात और नगदी पार कर दी। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर दी है। सरेनी थाना क्षेत्र के पूरे पांडे गांव निवासी लक्ष्मी पत्नी सुरेश कुमार शुक्रवार को शाम करीब पांच बजे घर से गांधी चौराहा पहुंचीं। वहां से वह घुरवारा जाने के लिए ऑटो में बैठीं।
इसी बीच ऑटो में चार अन्य महिलाएं भी सवार हो गईं। पीड़िता के मुताबिक बहाई गांव के पास एक महिला ऑटो से उतर गई। जब वह मुराई बाग चौराहे पर उतरीं तो उसकी बैग की चेन खुली मिली। अंदर रखा पर्स गायब था। पर्स में सोने की झुमकी, एक जोड़ी मंगलसूत्र, एक चैन, सुई धागा, दो जोड़ी चांदी के पायल, चांदी का चूड़ा सहित करीब सात आठ रूपये के जेवरात और पांच हजार रुपये नगद रखे थे।
महिला ने रास्ते में उतरी अज्ञात महिला पर चोरी का शक जताया है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। टीवी कैमरा की फुटेज खगाली जा रही है।