Categories: आयोजन

वंदे मातरम् का विरोध करने वाले लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में सबसे आगे हैं – सीएम योगी

न्यूज़ नेटवर्क
बाराबंकी जिले में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कहा कि जो वंदे मातरम का विरोध करते है उनके चेहरे पहचानिए। ये वही लोग है जो सरकारी योजनाओ का लाभ लेके के लिए पहली कतार में खड़े होते है।

योगी ने कहा कि कांग्रेस तो चाहती हो नहीं थी कि लौह पुरुष का सम्मान हो। सीएम  फतेहपुर कस्बे में सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती समारोह के एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मंच पर आते ही उन्होंने सियावर रामचंद्र की जय के साथ संबोधन शुरू किया मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपसी मनमुटाव हो सकता है।

मगर राष्ट्रीय एकता की बात हो सब एक हो। मतभेद भूले। सीएम का हेलीकॉप्टर सुबह करीब 10:30 बजे फतेहपुर के स्थित अस्थायी हेलीपैड पर उतरा, जहां जिले के वरिष्ठ अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री ने आगमन के तुरंत बाद हेलीपैड के समीप स्थित डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इसके बाद वे कार्यक्रम स्थल की ओर रवाना हुए, जहां सरदार पटेल की जयंती पर आयोजित विशाल समारोह में मंच से संबोधित किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 1734 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें सड़क, शिक्षा, सिंचाई, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास से जुड़ी परियोजनाएं शामिल हैं।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा विभिन्न सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र और स्वीकृति पत्र भी वितरित किए जाएंगे। मंच पर पहुंचने के बाद भाजपा पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया। मुख्यमंत्री को सुनने के लिए सुबह से ही भारी भीड़ जुटी।

कार्यक्रम स्थल की चार किलोमीटर की परिधि को पुलिस प्रशासन की सुरक्षा घेरे में ले लिया था। इस मौके पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा, क्षेत्रीय प्रभारी संजय राय, क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा कमलेश मिश्रा, जिला प्रभारी अवनीश सिंह पटेल, कुर्सी विधायक, साकेंद्र प्रताप वर्मा, विधायक दिनेश रावत, पूर्व सांसद प्रियंका सिंह रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, जिलाध्यक्ष अरविंद मौर्य मौजूद रहे।

More From Author

You May Also Like