• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

वार्षिक उत्सव में भारतीय संस्कृति की झलक

News Desk

ByNews Desk

Mar 24, 2025
IMG 20250323 WA0266 वार्षिक उत्सव में भारतीय संस्कृति की झलक

नागेश त्रिवेदी रायबरेली
पंडित जालिपा प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर सलोंन रोड के प्रांगण में वार्षिक उत्सव को लेकर छात्रों के प्रतिभा सम्मान का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के संभ्रांत नागरिकों के साथ गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। विद्यालय की छात्र छात्राओं द्वारा सनातन संस्कृति पर आधारित नृत्य गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को गणमान्य नागरिकों द्वारा सम्मानित किया गया।

विद्यालय की प्रबंधक कला पांडे, उप प्रबंधक सुरेश पांडे के द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। छात्राओं द्वारा सरस्वती वंदना की झांकी प्रस्तुत की गई। छात्राओं द्वारा भगवान शंकर की आराधना की झांकी को प्रस्तुत करते हुए कार्यक्रम को भक्ति मय दिया। आए हुए अभिभावकों द्वारा करतल ध्वनि से छात्राओं का उत्साहवर्धन किया गया।

शिक्षक आशीष मिश्रा के द्वारा प्रतिभावान छात्रों की सूची तथा विद्यालय की छात्रों के प्रति जवाब देही पर विस्तृत चर्चा की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा जनपद प्रदेश तथा राष्ट्रीय स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त करने पर बधाईदी गई।

विद्यालय के प्रबंधक कला पांडे, सुरेश पांडे, क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार, थाना प्रभारी अजय राय, राकेश सिंह राना, प्रदीप सिंह, चंद्रभान सिंह, के द्वारा छात्रों को प्रशस्ति पत्र मेडल प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य ज्ञानेंद्र तिवारी ने, अभिभावकों, तथा आए हुए गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर दिलीप कुमार, गुड्डू तिवारी, पंकज त्रिवेदी आशीष कुमार, संदीप कुमार मौजूद रहे।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025