• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार आरोपी दरोगा के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई शुरू की गई

News Desk

ByNews Desk

Mar 20, 2025
IMG 20250320 WA0355 scaled भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार आरोपी दरोगा के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई शुरू की गई

रायबरेली के लालगंज में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत दर्ज मामले में फरार आरोपी दरोगा के खिलाफ कोर्ट के निर्देश पर कड़ी कार्रवाई शुरू की गई। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने गोविंदपुर वलौली गांव स्थित आरोपी के घर नोटिस चिपकाया और थाना में हाजिर होने की मुनादी कराई। इस कार्रवाई को लेकर क्षेत्र में जबरदस्त चर्चा रही।

गांव निवासी अरविंद कुमार त्रिवेदी प्रयागराज के घूरपुर थाने में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। उन पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप था। जांच के दौरान उनके पास आय से 93 प्रतिशत अधिक व्यय पाया गया। पुलिस महानिरीक्षक के निर्देश पर 2017 में 15 दिसंबर को उनके विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत के दर्ज किया गया।

मामले की जांच के दौरान आरोपी को कई बार समन भेजा गया था, लेकिन वह हाजिर नहीं हुए। इसके बाद कोर्ट ने उसके खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए उन्हें थाने में पेश होने का निर्देश दिए। गुरुवार को गोविंद पुर वलौली गांव स्थित आरोपी के घर पुलिस टीम पहुंची और कानूनी प्रक्रिया के तहत घर के बाहर नोटिस चिपकाया। साथ ही ढोल-नगाड़े के साथ मुनादी कराकर आम जनता को सूचित किया गया कि आरोपी को निश्चित समय सीमा के भीतर पुलिस के सामने पेश होना होगा।

प्रभारी निरीक्षक संजय सिंह ने बताया कि प्रयागराज से पुलिस टीम आई थी और उसने कार्रवाई करने की जानकारी भी थाने में दी है

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

बदमाशों ने युवक को मारी गोली हालत गंभीर

  न्यू...
Saturday November 8, 2025