• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

स्लीपरों की चाभी गायब, इंटरनेट मीडिया पर वीडियो

News Desk

ByNews Desk

Feb 24, 2025
Screenshot 2025 0223 213306

ऊंचाहार। सोशल मीडिया पर रविवार की शाम एक वीडियो वायरल हुआ। वायरल वीडियो में रेल पटरी की चाभियां बाहर पड़ी हुई दिख रही हैं जबकि कुछ चाभियां ढ़ीली हैं। वीडियो नगर के ओवर ब्रिज के नीचे का बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने के बाद ट्रेन पलटाने की साज़िश रचने की बात कही जा रही है। हालांकि सशक्त न्यूज डिजिटल प्लेटफार्म वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ऊंचाहार रेलवे स्टेशन से रायबरेली को जाने वाली रेललाइन पर 44 ए रेलवे क्रासिंग स्थित है। जिसे ओवर ब्रिज बनने के बाद रेलवे ने बंद कर दिया है। वायरल वीडियो की मानें तो इस रेलखंड की पटरी में लगे स्लीपरों की चाभियां निकलकर बाहर पड़ी हुई हैं। वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे के जिम्मेदारों की लापरवाही सामने आई है।

इस रेल खंड पर वंदेभारत जैसी हाईस्पीड ट्रेन गुजरती हैं। जबकि लखनऊ प्रयागराज इंटरसिटी, नौचंदी एक्सप्रेस, गंगा गोमती एक्सप्रेस, बरेली पैसेंजर ट्रेनों का भी आवागमन होता है। वहीं इस समय माहकुंभ के चलते स्पेशल ट्रेन भी चलाई जा रही हैं। इसके बावजूद रेललाइन का निरीक्षण बंद है। वीडियो वायरल होने के बाद लोग वंदे भारत ट्रेन को पलटाने की साज़िश के तहत चाबियां निकालने की आशंका जता रहे हैं।

वहीं इस बाबत यातायात निरीक्षक बालमुकुंद ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। जबकि वरिष्ठ खंड अभियंता रेल पथ इजहार कलीम ने बताया कि रेल लाइन निगरानी की जाती है। वायरल वीडियो कहां का इसकी जांच कराई जाएगी।

Related posts:

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025