• Tue. Nov 11th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

सीएचसी में इलाज कराने गए युवकों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटने का आरोप

News Desk

ByNews Desk

Feb 8, 2025
81f8703c C316 42d1 918c A6bb6439f6ce1647575836484 1647581517

रायबरेली। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शुक्रवार को इलाज कराने पहुंचे दो युवकों को डॉक्टर व उनके के सहयोगी गुर्गों ने जमकर पिटाई कर दी। मारपीट देखकर अस्पताल परिसर में मौजूद मरीज सहम गए और थोड़ी देर के लिए परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और अस्पताल में तैनात गार्डों ने किसी तरह दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट और धक्का मुक्की का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल है। हालांकि अमर उजाला समाचार पत्र वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। पीड़ित युवकों ने खुद को सोशल मीडिया का पत्रकार बताया है। पुलिस को तहरीर देकर आरोपी डॉक्टरों और उनके सहयोगी युवकों के विरुद्ध कोतवाली में शिकायती पत्र दिया है।

गुरबक्शगंज थाना क्षेत्र के पिपरी मजरे गोझरी निवासी विजय प्रताप सिंह का कहना है कि वे अपने साथी राम प्रकाश के साथ अस्पताल में इलाज कराने गए थे। उन्होंने बाहर की दवाएं लिखे जाने पर उन्होंने आपत्ति की। इस पर डॉक्टर व उनके सहयोगी युवक मारपीट करने लगे। धक्का मारते हुए उन्हें बाहर तक खदेड़ दिया। मारपीट देखकर वहां मौजूद बड़ी संख्या में मरीज सहम गए अस्पताल परिसर में अफरा तफरी का माहौल हो गया। अस्पताल में तैनात उत्तर प्रदेश सैनिक कल्याण निगम के गार्डों ने बीच बचाव कर दोनों पक्षों को शांत कराया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया है। वहीं सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमल पटेल का कहना है कि ओपीडी में मरीजों की काफी भीड़ थी। दोनों युवक आकर अकारण वीडियो बना रहे थे। पूछने पर झगड़ा करने पर आमादा हो गए। धक्का मुक्की हुई है, किसी से कोई मारपीट नहीं की गई। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार सिंह ने बताया कि एक पक्ष से शिकायती पत्र मिला है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

Related posts:

लोहे की रॉड से युवक की पीट-पीटकर हत्या

  न्...
Tuesday November 11, 2025

शादी का झांसा देकर आठ साल तक किया दुष्कर्म, विरोध करने पर जबरन कराया धर्म परिवर्तन

  न्...
Monday November 10, 2025

दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुआ धमाका, अलर्ट मोड पर प्रदेश

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

नीम के पेड़ को चोरों ने बनाया रास्ता घर से 15 लाख के जेवरात चोरी

  न्...
Monday November 10, 2025

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025