• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

आशा गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर कराएंगी सभी जांचें

News Desk

ByNews Desk

Dec 19, 2024
आशा गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर कराएंगी सभी जांचें

ऊंचाहार : गर्भवती महिलाओं को बेहतर चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अब हर गुरुवार को स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर एएनसी (प्रसव पूर्व देखभाल) क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान एएनएम और सीएचओ (हेल्थ कम्युनिटी आफिसर) यानी सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मिलकर गर्भवती महिलाओं का वजन, रक्तचाप, श्वशन दर, एनीमिया, सूजन आदि की जांच कर दवाएं और स्वास्थ्य संबंधी सभी सेवाएं उपलब्ध कराएंगी। इससे पहले इन गर्भवती महिलाओं की सूची आशा कार्यकर्ता तैयार करेंगी, ताकि उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान की जा सके।

शासनादेश के अनुसार आशा कार्यकर्ता गांव में भ्रमण कर नई व रिश्तेदारों में आई गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार करेंगी। तथा ही ड्यू लिस्ट बनाकर प्रसव पूर्व जांच के लिए एएनसी क्लीनिक पर साथ लाएंगी। यह गर्भवती जांच क्लीनिक प्रत्येक गुरुवार को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक आयोजित किया जाएगा। जहां स्वास्थ्य उपकेंद्र के साथ आयुष्मान आरोग्य मंदिर भी क्रियाशील है।

सीएचओ के सहयोग से एएनसी क्लीनिक का आयोजन किया जाएगा। आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा गर्भवती महिलाओं को जांच के लिए स्वास्थ्य केंद्र पर आने के लिए प्रेरित किया जाएगा। जिससे गुणवत्ता परक प्रसव पूर्व देखभाल संभव हो सके। और जच्चा एवं बच्चा मृत्यु दर में कमी आए। सीएचसी अधीक्षक डा मनोज शुक्ल ने बताया कि एएनसी क्लीनिक पर फोलिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, अल्बेंडाजोल तथा पैरासिटामोल गोली उपलब्ध रखने के निर्देश दिए गए हैं।

इस दिवस पर गोदभराई, सास, बहू, बेटा सम्मेलन, अन्नप्राशन दिवस, पोषण दिवस, माता बैठक, वीएचएसएनडी दिवस जैसी गतिविधियों के बारे में भी सामुदाय को जानकारी दी जाएगी। इस दौरान केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को बैठने के लिए कुर्सियां, गर्मी के मौसम में पंखे प्रकाश व स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था रहेगी। यह व्यवस्था स्वास्थ्य स्वच्छता एवं पोषण समिति फंड, एनटाएड फंड से किया जाएगा।

Related posts:

मृतक‌ हरिओम के घर पर पुलिस तैनात

  रा...
Friday October 10, 2025

धान की फसल पर भूरा फुदका कीट (बीपीएच) का प्रकोप बढ़ गया है

  &n...
Thursday October 9, 2025

भ्रष्टाचार के मामले में ऊंचाहार देहात प्रधान के अधिकार सीज

  रा...
Friday September 26, 2025

ऊंचाहार-टीन शेड रखने को लेकर दबंगों ने एक ही परिवार के तीन लोगों पर लाठी डंडे व धारदार हथियार से किय...

ऊंचाहार-टीन ...
Saturday April 5, 2025

वीडियो वायरल होने के बाद नाराज संविदा कर्मियों ने एसडीओ के खिलाफ प्रदर्शन किया और अधिशाषी अभियंता को...

न्यूज़ डेस्क...
Sunday March 23, 2025

जनपद न्यायाधीश ने ग्राम न्यायालय का किया औचक निरीक्षण

ऊंचाहार ...
Thursday December 19, 2024

सीएचसी में देखा आग से निपटने की तैयारी

ऊंचाहार: आग...
Tuesday December 10, 2024

बिजली के शार्ट सर्किट से ऑटो पार्ट्स की दुकान में लगी आग

ऊंचाहार, राय...
Friday December 6, 2024

संदिग्ध परिस्थितियों में श्रमिक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

ऊंचाहार: नगर...
Friday December 6, 2024