• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

नोटिस जारी कर सीडीओ ने मांगा दो दिन में जवाब

News Desk

ByNews Desk

Nov 30, 2024
Img 20241019 054026

रायबरेली : जिले की पूर्व सांसद सोनिया गांधी ने जिले में 18 विद्युत हाईमास्क, तीन सोलर लाइट और 1,726 स्ट्रीट लाइट लगाने के लिए अपनी निधि से पैसा दिया था। लाइटों की स्थापना के लिए उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड को जिम्मेदारी दी गई। लाइट लगाने के लिए जनवरी 2024 तक समय सीमा तय की गई, लेकिन अभी तक फर्म की ओर से आधी लाइटों को भी नहीं लगाया गया। मुख्य विकास अधिकारी अर्पित उपाध्याय ने नोटिस जारी कर दो दिन में जवाब तलब किया है।

पीडी ग्राम्य विकास सतीष कुमार का कहना है कि पूर्व में कार्यदाई संस्था को काम में तेजी लाने के लिए 20 सितंबर व एक अक्टूबर को नोटिस दी गई थी। उत्तर प्रदेश लघु उद्योग निगम लिमिटेड की ओर लिखित आश्वासन दिया गया था कि अक्टूबर में 300, नवंबर में 400, दिसंबर में 450 और जनवरी में 424 लाइटों को लगवा दिया जाएगा, लेकिन अभी तक महज 299 लाइटें ही लगवाई गई हैं, जो दिए गए लक्ष्य से बहुत कम है। लिमिटेड का अपने वादे के अनुसार अक्टूबर व नवंबर में 750 लाइट लगवाना था, लेकिन दो माह में महज 299 लाइटों को ही लगाया जा सका।

लिमिटेड की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए सीडीओ ने शुक्रवार को नोटिस जारी करते हुए दो दिन में जवाब देने के लिए कहा है। सीडीओ का कहना है कि समय पर जवाब न मिलने पर लिमिटेड के क्षेत्रीय प्रबंधक पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। विकास कार्यों में लापरवाही किसी भी दशा में स्वीकार्य नहीं है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, एक श्रमिक की मौत सात की हालत गंभीर

  &n...
Saturday November 8, 2025

वाट्सएप पर गाय की तस्वीर भेजकर ठगे 91 हजार

  न्...
Saturday November 8, 2025

दो पक्षों में हुई मारपीट में पांच लहूलुहान, हालत गंभीर

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

लापरवाही पर उपखंड अधिकारी व अवर अभियंता नपे

  न्...
Saturday November 8, 2025

साथी के साथ बाइक से खाना खाने ढाबा जा रहे युवक को ट्रक ने कुचला

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *