• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

मानवता के मार्ग पर चलकर मनुष्य श्रेष्ठ बनता है

News Desk

ByNews Desk

Nov 24, 2024
मानवता के मार्ग पर चलकर मनुष्य श्रेष्ठ बनता है

नागेश त्रिवेदी रायबरेली
सन्त निरंकारी आश्रम में रविवार को सत्संग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ता विजय बहादुर ने बताया कि आनंद से रहना तभी संभव है जब हम प्रभु परमात्मा को जान लेंगे। फिर परिस्थितियां चाहे अनुकूल हो या प्रतिकूल उनका मन पर कोई असर नहीं होता।
परमात्मा के साथ जुड़े रहने से मन में ठहराव आ जाता है। दुनिया में कुछ कार्य हमारे मन मुताबिक हो जाते हैं । कुछ नहीं होते हैं ।परमात्मा पर हमारा विश्वास बना रहे ।यही सबसे बड़ा धर्म है।समर्पित भाव से जीवन जीना चाहिए। महात्मा ने उदाहरण देते हुए कहा जैसे हमारे पैर में कोई कांटा चुभ जाये तो उसका दर्द बना ही रहता है ।जब तक कि हम उस कांटा को निकाल न दे। उसी प्रकार संत महापुरुष अपने जीवन में जो बातें या व्यवहार चुभने वाले होते है ।उन्हें वह अपने मन से निकाल देते हैं। कहने का मतलब अगर मन की बातें कर्म में ढल जाए तो मन में किसी प्रकार की तकलीफ नहीं होती थी। दूसरों को तकलीफ देना गंवारा नहीं होता।
परमात्मा की इच्छा को सर्वोपरि मान करके जीवन जीना चाहिए।बदले की भावना रखना सबसे बड़े पाप का कार्य है। बदला लेने के बजाय खुद को बदलना होगा। संस्कारिक भावना को मन में रख कर खुद को संवारते हुए भक्ति करने की प्रेरणा होनी चाहिए। बड़े ही सत्कर्म के बाद मानव तन मिलता है। इसका मूल्य समझिए। यही मानवता है। मानवता के मार्ग पर चलकर मनुष्य श्रेष्ठता के शिखर पर पहुंचता है। इस मौके पर बसंत लाल, रज्जन ,राम लखन,अनिल कुमार , संजय, वंदना ,उषा ,रेखा ,रूपाली ,सोनाली,मीरा,माया आदि मौजूद रहीं।

Related posts:

पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ मनोज कुमार पांडेय ने की गंगा आरती, समाजसेवियों को किया सम्मानित

रायबरेली। पू...
Monday November 10, 2025

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *