• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

पोस्टर में करिश्मा तो निबंध लेखन में अनुप्रिया ने मारी बाजी

News Desk

ByNews Desk

Sep 17, 2024
Img 20240917 Wa0229

पवन द्विवेदी रायबरेली : बैसवारा डिग्री कॉलेज में चल रहे रोवर्स-रेंजर्स के पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम के चौथे दिन प्रशिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को टेंट पिचिंग के विषय में जानकारी दी। उन्हें बिना बर्तनों के खाना पकाने के तरीके सिखाए।

आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में छात्र करिश्मा अव्वल रही वहीं निबंध लेखन में अनुप्रिया को पहला स्थान मिला। प्रशिक्षक श्रीराम यादव और अर्चना यादव ने रोवर्स-रेंजर को टोलियों में विभाजित कर बिना बर्तन के भोजन बनाने का प्रशिक्षण दिया। महाविद्यालय की प्राचार्य प्रोफेसर शीला श्रीवास्तव, प्रबंधक देवेंद्र बहादुर सिंह ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से महाविद्यालय में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

महाविद्यालय के मीडिया प्रभारी डॉ. रमेशचंद्र यादव ने बताया कि प्रशिक्षण के दौरान पर्यावरण संरक्षण विषय पर निबंध प्रतियोगिता और पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। निर्णायक मंडल के डॉ. केके दीक्षित, डॉ. प्रिया दुबे , डॉ. सूर्य प्रकाश वर्मा ने छात्र छात्राओं के प्रस्तुतिकरण का मूल्यांकन किया। पोस्टर प्रतियोगिता में करिश्मा सिंह को प्रथम स्थान, अनुप्रिया सिंह को द्वितीय स्थान और श्रद्धा सिंह को तृतीय स्थान मिला।

निबंध प्रतियोगिता में अनुप्रिया सिंह को प्रथम स्थान, लक्ष्मी श्रीवास्तव को द्वितीय स्थान और तनु त्रिवेदी को तृतीय स्थान प्राप्त पर रही। प्रशिक्षण शिविर में महाविद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं ने सक्रिय रूप से सहभागिता की।

Related posts:

महोत्सव में स्थानीय कलाकारों ने मोहा मन, नगर पंचायत अध्यक्ष ने किया सम्मानित

रायबरेली का...
Monday November 10, 2025

एफ.जी.आई.ई.टी. छात्र चंद्र प्रकाश ने जीता स्वर्ण पदक

  ग्...
Monday November 10, 2025

किसानों ने श्वेतधारा डेरी पर लगाया भेदभाव पूर्ण व्यवहार करने का आरोप

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

अंकित राज कृष्णा ग्रुप बरेली के कलाकारों ने मोहा मन

न्यूज़ नेटवर...
Saturday November 8, 2025

टीईटी के खिलाफ़ 24 नवंबर को जंतर-मंतर पर रायबरेली जिले के शिक्षक करेंगे प्रदर्शन

न्यूज नेटवर्...
Saturday November 8, 2025

डलमऊ महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रमों में झूम रहे लोग

न्यूज नेटवर्...
Friday November 7, 2025

महोत्सव में दिखी कला संस्कृति और विरासत की सांक्षी झलक

  &n...
Thursday November 6, 2025

सड़क हादसे में दो महिला पुलिस कर्मी घायल

न्यूज नेटवर्...
Thursday November 6, 2025

सफलतापूर्वक मेला संपन्न कराने को लेकर महामंडलेश्वर ने दी बधाई

न्यूज़ डेस्क...
Wednesday November 5, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *