• Mon. Nov 10th, 2025

Sashakt News

सशक्त न्यूज़- सच्ची और सशक्त ख़बर

शव को अस्पताल में छोड़, भाग गए लोग

News Desk

ByNews Desk

Oct 20, 2024
Screenshot 2024 1015 124956

लालगंज: कोतवाली के सामने लक्ष्मी कोल्ड स्टोर परिसर में अनंदा दूध डेयरी संचालित हो रही है। डेयरी में अलीगढ़ के हीरापुर कोइल निवासी मनोज सिंह काम करता है। रविवार की सुबह चार पांच लोग चार पहिया वाहन से गंभीर हालत में मनोज को लेकर लालगंज सीएचसी पहुंचे। वहां डा. कुमार विमल ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत होने की जानकारी होने पर उसे लेकर गए लोग शव को अस्पताल में छोड़ भाग निकले।
मामले को संदिग्ध देख चिकित्सक की सूचना पर कोतवाल अस्पताल पहुंचे और फारेंसिक टीम को मामले अवगत कराया। अनंदा दूध डेयरी के कर्मचारियों का कहना है कि सीढ़ी से चढ़ते समय मनोज गिर गए थे। हालांकि पुलिस का शक तब और गहरा हो गया जब कर्मचारियों ने पुलिस के पहुंचने से पहले सीढ़ी की साफ सफाई कर दी। पुलिस ने डेयरी में काम करने वाले कर्मचारियों से पूछताछ शुरू कर दी है।
कोतवाल संजय सिंह का कहना है कि युवक की मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य संकलित किए हैं। मृतक के परिवारजन को सूचना दे गई है।

Related posts:

जल्दी पैसा कमाने में तीन हजार लोगों ने गंवा दिए 50 लाख

  न्...
Monday November 10, 2025

डंपर की टक्कर से गई दो युवकों की जान

न्यूज़ नेटवर...
Monday November 10, 2025

रायबरेली के अरखा में मालगाड़ी हुई डीरेल, मचा हड़कंप

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बंदर को बचाने में पलटा ई रिक्शा चालक की हालत गंभीर

न्यूज नेटवर्...
Sunday November 9, 2025

रोडवेज बस के कंडक्टर से बैग छीन कर भाग रहे युवक के साथी को लोगों ने पकड़ा

  न्यू...
Sunday November 9, 2025

दरवाजा खोलकर घर में घुसे चोर, उठा ले गए चार लाख कीमत के जेवर

  न्...
Sunday November 9, 2025

दिल्ली हाई कोर्ट में लगाया रायबरेली जिला अस्पताल से जारी फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

अनियंत्रित होकर पलटा ट्रैक्टर फिर जो हुआ देखकर सबके उड़ गए होश

न्यूज़ नेटवर...
Sunday November 9, 2025

बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक की हादसे में मौत

  न्...
Sunday November 9, 2025

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *